शेखोपुरसराय। नगर पंचायत के मुख्य बाजार स्थित डोभा अतिक्रमण और गाद जमाव की समस्या से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। डोभा का आकार लगातार छोटा होता जा रहा है, जबकि उसमें कीचड़ और कचरे के भर जाने से आसपास के लगभग 100 घरों की जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित हो गई है। नतीजतन नालों का पानी सड़कों पर जमा रहने लगा है, जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।



