Hot Topics

Category: शेखपुरा

शेखोपुरसराय में नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष ने जिला परिषद अध्यक्ष से की शिष्टाचार मुलाकात

शेखोपुरसराय (संवाद सहयोगी): नगर पंचायत शेखोपुरसराय पैक्स भाग-2 के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष पीयूष कुमार ने अपनी जीत के बाद शेखपुरा जिला परिषद अध्यक्षया निर्मला सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने उन्हें बुके भेंट कर सम्मानित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास, किसानों की समस्याओं तथा पैक्स के माध्यम से उन्हें मिलने वाली सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला परिषद अध्यक्षया निर्मला सिंह ने पीयूष कुमार की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि पीयूष कुमार ने हमेशा जमीनी स्तर पर काम किया है और किसानों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझा है। यही कारण है कि जनता ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें इस पद पर चुना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पीयूष कुमार अपने कार्यकाल में किसानों के हितों को प्राथमिकता देंगे और पैक्स को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में काम करेंगे। वहीं, पीयूष कुमार ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और समर्थन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किसानों और आम लोगों के लिए कार्य करेंगे तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे। मौके पर राजीव कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
Read more

मोतियों की माला लेकर मैदान में उतरे पवन कुमार, किसानों के नाम किया जीत का संकल्प

शेखोपुरसराय नगर पंचायत पैक्स भाग 2 के आगामी चुनाव को लेकर सोमवार को उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिन्ह का औपचारिक वितरण संपन्न हुआ। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी अमित गौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पैक्स के अंतर्गत अध्यक्ष एवं सदस्य दोनों पदों के लिए चुनाव आयोजित किया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पवन कुमार को “मोतियों की माला” तथा पीयूष कुमार को “ब्लैक बोर्ड” चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। मैदान में उतरे पवन कुमार, किसानों से किया बड़ा वादा चिन्ह मिलते ही प्रत्याशी पवन कुमार ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया और क्षेत्र के मतदाताओं से सीधे संवाद शुरू कर दिया। उन्होंने किसानों से वादा किया कि यदि वे चुनाव जीतते हैं, तो शेखोपुरसराय नगर पंचायत पैक्स भाग 2 के माध्यम से किसानों के हित में ठोस और दीर्घकालिक कदम उठाए जाएंगे। पवन कुमार ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को उजागर करते हुए कहा — “न तो किसानों के धान-गेहूं का सही समय पर उठाव हो पाता है और न ही फसल के लिए आवश्यक खाद की आपूर्ति पैक्स द्वारा सुनिश्चित की जाती है। यह किसानों के साथ घोर उपेक्षा है।” उन्होंने आगे कहा कि इस बार जनता बदलाव के मूड में है और उन्हें मतदाताओं का जबरदस्त समर्थन प्राप्त हो रहा है। उनका दावा है कि इस चुनाव में किसानों की आवाज़ ही निर्णायक भूमिका निभाएगी।
Read more

Recent News