Hot Topics

ढलाई के एक दिन बाद ही पुल मे आया दरार ग्रामीणों ने गुणवता पर उठाया सवाल

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Aliquam non leo id magna vulputate dapibus. Curabitur a porta metus. In viverra ipsum nec vehicula pharetra. Proin egestas nulla velit, id faucibus mi ultrices et.

शेखोपुरसराय। प्रखंड क्षेत्र के पन्हेशा गांव के समीप मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन पुल की ढलाई के अगले ही दिन दरार दिखाई देने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे इस पुल में शुरुआती चरण में ही दरार आने की खबर फैलते ही लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि पन्हेशा गांव के पास नहर पर बन रहे इस पुल के निर्माण के लिए सरकार द्वारा लगभग 1 करोड़ 57 लाख रुपये की योजना स्वीकृत की गई है। बुधवार की सुबह गांव के कुछ युवक टहलने के दौरान निर्माणाधीन पुल के पास पहुंचे। इस दौरान उनकी नजर पुल की ताजा ढलाई में आई दरार पर पड़ी। युवकों ने तत्काल इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। वायरल वीडियो में पुल की ढलाई के हिस्से में दरार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।
मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला सिंह से शिकायत करते हुए निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। निर्मला सिंह ने बताया कि मामले की सूचना जिला के वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाएगी तथा यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा।
वहीं, सहायक अभियंता वंदना कुमारी ने बताया कि भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण ताजा ढलाई में कहीं-कहीं सतही दरार जैसी स्थिति दिखाई पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान दरार नीचे तक नहीं पाई गई है। ढलाई के बाद निर्धारित समय पर पानी का छिड़काव किया जाना आवश्यक होता है और इसके लिए व्यवस्था की जा रही है। विभाग का कहना है कि पुल निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और तकनीकी मानकों के अनुरूप कराया

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News