Hot Topics

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Aliquam non leo id magna vulputate dapibus. Curabitur a porta metus. In viverra ipsum nec vehicula pharetra. Proin egestas nulla velit, id faucibus mi ultrices et.

शेखोपुरसराय ।
अंचलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अंचल क्षेत्र में जमीन से जुड़े विवादों के त्वरित निपटारे के लिए अब सप्ताह में दो दिन विशेष सुनवाई की जाएगी। इस संबंध में अंचलाधिकारी राकेश रोशन ने कहा कि बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में अंचल कार्यालय परिसर में प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर “सबका सम्मान, जीवन आसान” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होगा, जिसमें आम लोगों की जनशिकायतों की सुनवाई की जाएगी।
अंचलाधिकारी ने बताया कि इन विशेष शिविरों में अंचल क्षेत्र से जुड़े सभी प्रकार के जमीन संबंधी मामलों, जैसे दाखिल-खारिज, जमाबंदी सुधार, अतिक्रमण, आपसी भूमि विवाद, सीमांकन एवं अन्य समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि जमीन से जुड़े मामलों का निष्पादन समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।
उन्होंने आगे बताया कि इससे पूर्व जमीन विवादों के निपटारे के लिए केवल शनिवार के दिन ही शिविर का आयोजन किया जाता था, जिससे मामलों की संख्या अधिक होने के कारण सभी शिकायतों की सुनवाई संभव नहीं हो पाती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए अब सप्ताह में दो दिन अलग से शिविर लगाने का निर्णय लिया गया है। सोमवार और शुक्रवार को होने वाली इस सुनवाई से लोगों को काफी राहत मिलेगी और लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी।
अंचलाधिकारी राकेश रोशन ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की कि जिन लोगों को जमीन से संबंधित कोई भी समस्या है, वे निर्धारित दिनों में आवश्यक कागजातों के साथ अंचल कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सभी मामलों की निष्पक्ष एवं गंभीरता से सुनवाई की जाएगी।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News