Hot Topics

युवाओ ने मेडिकल कॉलेज की मांग को ले आवाज किया बुलंद

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Aliquam non leo id magna vulputate dapibus. Curabitur a porta metus. In viverra ipsum nec vehicula pharetra. Proin egestas nulla velit, id faucibus mi ultrices et.

 शेखोपुरसराय:
शुक्रवार को शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र में युवाओं की एक टोली ने मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। युवाओं का कहना है कि शेखोपुरसराय प्रखंड में ही मेडिकल कॉलेज की स्थापना होनी चाहिए, जिससे न केवल इस क्षेत्र बल्कि आसपास के शेखपुरा, नवादा, नालंदा एवं लखीसराय जिलों के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

मांग रखते युवा

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के लिए पर्याप्त मात्रा में भूमि उपलब्ध है, इसके बावजूद अब तक इस दिशा में ठोस पहल नहीं की गई है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
इस दौरान युवाओं ने उन लोगों पर कटाक्ष किया जो शेखोपुरसराय को पिछड़ा, जंगली अथवा सुदूरवर्ती क्षेत्र मानते हैं। युवाओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसी सोच रखने वाले लोगों की मानसिकता संकीर्ण और ओछी है। अब शेखोपुरसराय किसी भी मायने में पिछड़ा क्षेत्र नहीं रहा है। यहां राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, आईटीआई कॉलेज की स्थापना हो चुकी है और केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की प्रक्रिया भी चल रही है। ऐसे में यह कहना गलत है कि शेखोपुरसराय विकास की दौड़ में पीछे है।
युवाओं का मानना है कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार होगा, स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और छात्रों को चिकित्सा शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे क्षेत्र का समग्र विकास भी सुनिश्चित होगा।
युवा टोली में शामिल प्रशांत कुमार, कन्हैया कुमार, मोनू कुमार, सौरभ कुमार, गोपाल जी समेत अन्य युवाओं ने एक स्वर में कहा कि यदि उनकी इस जायज मांग पर सरकार एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। युवाओं ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में वे इस मांग को लेकर संगठित रूप से संघर्ष करेंगे, ताकि शेखोपुरसराय को उसका हक मिल सके।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News