Hot Topics

सांसद पहुंचे शेखोपुरसराय जनप्रतिनिधियों ने किया भव्य स्वागत,रखी मांगे

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Aliquam non leo id magna vulputate dapibus. Curabitur a porta metus. In viverra ipsum nec vehicula pharetra. Proin egestas nulla velit, id faucibus mi ultrices et.

शेखोपुरसराय
नवादा लोकसभा क्षेत्र के सांसद विवेक ठाकुर का आगमन वरबीघा विधानसभा क्षेत्र के नीमी गांव में हुआ। इस दौरान वे महाविद्यालय,नीमी के प्रांगण में पहुंचे, जहां पूर्व से अस्थायी रूप से संचालित होने वाले केंद्रीय विद्यालय को लेकर प्रस्तावित भवन का निरीक्षण किया।

सांसद के आगमन की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान सांसद विवेक ठाकुर ने अस्थायी भवन की स्थिति, उपलब्ध कमरों, शौचालय, पेयजल, बिजली एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि केंद्रीय विद्यालय के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विद्यालय शुरू होने से पहले सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
इस अवसर पर स्थानीय मुखिया राजीव कुमार उर्फ बौआ जी ने सांसद के समक्ष अपनी समस्याओं और मांगों को रखा। ग्रामीणों ने नीमी महाविद्यालय में डिग्री कॉलेज की स्थापना के साथ-साथ क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग प्रमुख रूप से उठाई। ग्रामीणों का कहना था कि उच्च शिक्षा के सुविधा के अभाव में यहां के छात्र छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।
ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए सांसद विवेक ठाकुर ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। नीमी महाविद्यालय को डिग्री कॉलेज के रूप में विकसित करने संबंधित विभागों और मंत्रालय के समक्ष रखा जाएगा।
सांसद ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय के संचालन से क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और अभिभावकों को निजी विद्यालयों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर विद्यालय का संचालन शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। सांसद के आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों में खुशी और उम्मीद का माहौल देखा गया । मौके पर भाषों सिंह, राजकमल,चुनचुन सिंह भाजपा नेता विकास कुमार,अरविंद सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे ।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News